भारत में किसी खिलाड़ी को अगर नंबर 7 की जर्सी पहनने का हक़ है तो वो हैं एमएस धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने टीम इंडिया को टी20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब जिताया था।
वहीं, इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी और कमाल की विकेटकीपिंग से हर उस मुकाम पर पहुंचाया, जिसकी कभी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी।
धोनी जैसा कप्तान भारत को अगले 50 साल तक भी ना मिले। साथ ही साथ उनके जैसा कीपर भी भारत को अगले 50 साल तक ना मिले क्योंकि धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो विकेट के पीछे से ही गेम बदल देते हैं। हालांकि, अब ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुका है। वहीं, एमएस धोनी (MS Dhoni) अब आईपीएल 2023 के जरिये क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने नेट्स में जमकर पसीना बहाना शुरू कर दिया है। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
आईपीएल की तैयारियों में जुटे धोनी
दरअसल, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल 2023 की तैयारी कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस एक बार फिर अपने चहेते खिलाड़ी को मैदान पर चौके-छक्के की बरसात करते देखना चाहते हैं। आईपीएल 2023 के लिए माही ने तैयारी शुरू कर दी है।
MS Dhoni smashing 6s during today’s practice session! #Dhoni #IPL2023 #CSK @msdhoni pic.twitter.com/ZiVROmMVs4
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 30, 2023
सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जहाँ वो रांची के युवा खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने युवा खिलाड़ियों की गेंद पर जमकर छक्के बरसाए। इसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है।