आईपीएल 2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को पर बोली लगाई और उन्हें खरीद लिया. मुंबई इंडियंस ने एक खिलाड़ी को खरीदने के लिए 17.50 करोड़ खर्च कर दिए. लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस से एक बड़ी चूक हो गई. मुंबई की टीम ने ऑक्शन में युवराज जैसे खिलाड़ी को नहीं खरीदा और अब मुंबई की टीम के लिए यह फैसला बहुत भारी पड़ सकता है और उसे आगामी सीजन में एक बार फिर से खिताब से हाथ धोना पड़ सकता है.
इस खिलाड़ी को ना खरीदना कहीं मुंबई को ना पड़ जाए भारी
दरअसल, हम बात कर रहे हैं ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स की, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.50 करोड़ की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया. मुंबई इंडियंस की टीम को बेन स्टोक्स को खरीदना चाहिए था, क्योंकि हार्दिक पांड्या और कायरन पोलार्ड के जाने के बाद मुंबई की टीम को एक ऑलराउंडर की जरूरत थी, जो बेन स्टोक्स दूर कर सकते थे.
बेन स्टोक्स मौजूदा समय में दुनिया के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर है. उन्होंने अकेले दम पर अपनी टीम को कई मुकाबले भी जिताए हैं. उनकी बदौलत इंग्लैंड की टीम 2019 में वनडे वर्ल्ड कप और 2022 में T20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी. ऐसे में अगर बेन स्टोक्स मुंबई टीम का हिस्सा बनते तो इस बार रोहित शर्मा की टीम को खिताब जीतने से कोई नहीं रोक पाता.
लेकिन मुंबई इंडियंस ने इसे ना खरीद कर अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार ली है. पिछले 2 सीजन में मुंबई इंडियंस खिताब नहीं जीत सकी और उसका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. आईपीएल 2022 में तो मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी और अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी.