शुक्रवार को कोच्चि में आईपीएल 2023 के लिए हुई नीलामी में कई खिलाड़ी मालामाल हो गए. आईपीएल 2023 के लिए मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में कुल मिलाकर 7 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और अपनी टीम के साथ जोड़ लिया. मुंबई की टीम अब पहले से कई गुना ज्यादा खतरनाक हो गई है.
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई 5 बार पहले ही खिताब जीत चुकी है. लेकिन अब टीम में कई धाकड़ खिलाड़ी जुड़ चुके हैं, अब मुंबई की टीम इतनी खतरनाक है कि आगामी सीजन में उसे खिताब जीतने से रोक पाना सबके लिए बहुत मुश्किल होगा.
नीलामी में MI ने खरीदें ये 7 खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस ने नीलामी में सबसे बड़ी बोली ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर लगाई, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने पूरे 17.50 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा. उनके अलावा फ्रेंचाइजी ने जाए रिचर्ड्सन को 1.5 करोड़ में, पीयूष चावला को 50 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ लिया. इनके अलावा मुंबई इंडियंस ने शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद और डुआन जानेसन को 20-20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा.
नीलामी के बाद ऐसी है मुंबई इंडियंस मुंबई इंडियंस की स्क्वॉड
रिटेन किए गए खिलाड़ी – आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, ऋतिक शौकीन, ईशान किशन, जेसन बेहरनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, कुमार कार्तिकेय सिंह, मोहम्मद अरशद खान, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड और ट्रिस्टन स्टब्स.
खरीदे गए खिलाड़ी – कैमरोन ग्रीन (17.50 करोड़), झाय रिचर्डसन (1.50 करोड़), पीयूष चावला (50 लाख), डुआन जैनसेन (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), शम्स मुलानी (20 लाख), नेहल वधेरा (20 लाख) और राघव गोयल (20 लाख).