आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर अच्छी लय में नजर आए हैं। उन्होंने छक्के-चौकों की बौछार कर टीम के लिए खूब रन बटोरे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ़ खेले गए मैच में भी उन्होंने चौके-छक्के लगाते हुए रन हासिल किए। इसी बीच उन्होंने एक गगनचुंबी छक्का जड़ महफ़िल लूट ली। बटलर ने लखनऊ के गेंदबाज़ युधवीर सिंह की गेंद पर सौ मीटर से भी लंबा सिक्स लगाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है।
जोस बटलर ने जड़ा सुपर सिक्स
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ़ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज़ जॉस बटलर अच्छी लय में नजर आए। उन्होंने चौके-छक्के जड़ टीम के लिए रन हासिल किए। उन्होंने सधी हुई बल्लेबाज़ी करते हुए राजस्थान की पारी को आगे बढ़ाया। इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही शानदार छक्का भी जड़ा। जिसको देख लखनऊ के खिलाड़ी दंग रह गए। दरअसल, आरआर की पारी का पांचवां ओवर युधवीर सिंह लेकर आए।
उन्होंने इस ओवर की चौथी बॉल जॉस को डाली। उनके द्वारा फेंकी गई इस गेंद पर बल्लेबाज़ ने जोर से मिड विकेट की ओर शॉट लगाया। बल्ले से अच्छा संपर्क होने के कारण बॉल सिक्स रन के लिए स्टैंडस पर चली गई। बटलर के 112 मीटर लंबे छक्के को देख जहां आरआर के समर्थक खुश से झूमते हुए दिखे, वहीं एलएसजी के खिलाड़ियों के चेहरों का रंग उड़ा नजर आया। जिसके बाद उनके इस सिक्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से फैल रहा है।
बटलर ने जड़ा112 मीटर का छक्का pic.twitter.com/gM6utjzVVw
— Cricket Khelo (@cricketkhelo11) April 19, 2023