VIDEO- ईशान की तरह यस्तिका ने स्टेप आउट कर जड़ा दनदनाता SIX, असमान में 15 सेकेंड तक हवा में रह गई गेंद

महिला प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) का बारहवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स (MI vs GG) के बीच खेला गया। 14 मार्च को खेले गए मैच में मुंबई की यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) अच्छी लय में नजर आईं। उन्होंने चौकों की बरसात कर टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपनी इस आतिशी पारी में उन्होंने एक गगनचुंबी छक्का भी जड़ा। उनके सिक्स इतने प्रभावशाली थे कि विपक्षी टीम समेत दर्शक दंग रह गए। वहीं, अब उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Yastika Bhatia ने ईशान के अंदाज में जमाया छक्का

महिला प्रीमियर लीग 2023 के बारह मुकाबले खेले जा चुके हैं। 12वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबॉर्ड क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में एमआई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम के इस स्कोर में कई खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। इन्हीं में से एक खिलाड़ी थी यास्तिका भाटिया। उन्होंने मुकाबले में भले ही छोटी पारी खेली। लेकिन इसमें कई प्रभावशाली शॉट्स देखने को मिले। इसी बीच उन्होंने एक हैरतअंगेज गगनचुंबी छक्का भी लगाया।

उनका ये छक्का एमआई की पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आया। ये गेंद एन्नाबेल सदरलैंड ने डाली, जिसपर भाटिया ने सही समय पर शॉट लगाया। पहले ऐसा लगा कि ये कैच आउट हो जाएगा लेकिन गेंद आसानी से छह रनों के लिए बाउंड्री के पार चले गई। उन्होंने ये सिक्स भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन के स्टाइल में लगाया। उन्होंने पुरुष युवा बल्लेबाज की तरह ही आगे की तरफ आकर शॉट खेला। वहीं, अब उनके इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *