WPL Auction 2023: भारत की सबसे बड़ी दुश्मन नताली स्कीवर पर मुंबई इंडियंस ने बहाया पानी की तरह खूब पैसा, बनी रोहित शर्मा की टीम का हिस्सा

विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी आयोजन आज यानी 13 फरवरी मुंबई में किया जा रहा है। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ी पर जमकर पैसा बहाया गया। कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत करने के लिए नामी खिलाड़ी को अपने हाथ से खोना नहीं चहा रही है। यही कारण है पुरूषों की महिला खिलाड़ियों पर ऊची बोली देखनों को मिल रही है।

विमेंस प्रीमियर लीग की नीलामी में जैसे ही इंग्लैंड ऑलराउंडर नताली स्कीवर का ऑक्शन में सामने आया तो फ्रेंचाइजियों खुलकर बोली लगाई। लेकिन अंत में मुंबई की टीम ने उन्हें खरीदा। नताली स्कीवर अपना बेस प्राइज 50 लाख रुपये रखा था।

नताली स्कीवर पर मुंबई इंडियंस ने पानी की तरह बहाया पैसा
मुंबई इंडिया की टीम निलामी में बेहतर खिलाड़ियों पर टारगेट करने के लिए जानी जाती है। अगर वह किसी खिलाड़ी को खरीदने का मन बना ले तो उसकी पिछा बिडिंग में अत तक नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही कुछ मुंबई में जारी विमेंस प्रीमियर लीग की निलामी में देखने को मिला।

नीता अंबानी पूरा मन बना कर बैठी थी कि वह किसी भी हाल में इंग्लैंड ऑलराउंडर नताली स्कीवर को अपने हाथ से जाने नहीं देंगी। उन्होंने नीलामी में यूपी वारिर्स को टक्कर देते हुए 3. 20 करोड़ में खरीद कर अपने साथ जोड़ लिया। जबकि उनका बेस प्राइज 50 लाख था। ऐसे में यह खिलाड़ी मुंबई के लिए बल्ले और गेंद से अहम किरदार निभा सकती है।

नताली स्कीवर ने इंग्लैंड को दिलाई जीत
इंग्लैंड महिला टीम ने शनिवार को पार्ल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में वेस्टइंडीज को 33 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराया। इस तरह इंग्लिश टीम ने आईसीसी टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया।

नताली स्कीवर ने 30 गेंदों पर 40 रन बनाए और नाबाद लौटीं। नताली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक छक्का जड़ा। नताली ने कप्तान हीदर नाइट (22 गेंदों पर नाबाद 32 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन की अटूट साझेदारी की। हीदर नाइट ने अपनी पारी में 4 चौके और एक छक्का जड़ा। इंग्लैंड ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *