इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के 59वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (DC vs PBKS) के बीच दिल्ली के मैदान पर मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान डेविड वार्नर (David Warner) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 167 रन बनाए।
जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत लेकिन इसके बाद पंजाब के गेंदबाजों ने मैच में वापसी की और दिल्ली टीम को 136 रनों पर ही रोक दिया। वहीं, इस मैच में पंजाब ने मैच जीतकर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। वहीं, अब इस हार से दिल्ली टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।
पंजाब की पारी का हाल
पहले 6 ओवर का हाल
खलील अहमद ने पहले ओवर में ही किफायती गेंदबाजी।
इशांत शर्मा की गेंद पर कप्तान शिखर धवन ने जड़ा छक्का।
अगली ही गेंद पर आउट हुए शिखर धवन।
प्रभसिमरन सिंह ने खलील के दूसरे ओवर में जड़े 2 चौके।
स्पिनर गेंदबाज अक्षर पटेल ने की चौथे ओवर में गेंदबाजी।
इशांत शर्मा ने ओवर में किया लिविंगस्टोन को बोल्ड।
अक्षर पटेल ने किया जितेश शर्मा को आउट।
6 ओवर में पंजाब ने बनाए 46/3 रन।
7 से 16 ओवर की समरी
दिल्ली के स्पिनरों ने कसा पंजाब के बल्लेबाजों पर शिकंजा।
प्रभसिमरन सिंह ने मिचेल मार्श के ओवर में जड़े 21 रन।
सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा शानदार अर्धशतक।
प्रवीण दुबे ने किया सैम करण को आउट।
इशांत शर्मा के तीसरे ओवर में बने 12 रन।
16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 129/4 रन।
17 से 20 ओवर का हाल
कुलदीप यादव ने किया हरप्रीत बरार को आउट।
कुलदीप यादव के ओवर में प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा चौका और छक्का।
लगातार दो चौके जड़ प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा शतक।
मुकेश कुमार ने किया प्रभसिमरन सिंह को आउट।
प्रभसिमरन सिंह ने बनाए 103 रन।
20 ओवर में पंजाब बनाई 167 रन।
पंजाब की पारी में लगे कुल 13 चौके और 8 छक्के।
दिल्ली की पारी का हाल
1-6 ओवर का हाल
वार्नर ने पहले ओवर में जड़े 2 चौके।
हरप्रीत बरार के पहले ओवर में बने 13 रन।
दिल्ली के सलामी बल्लेबाजों ने की ताबड़तोड़ शुरुआत।
6 ओवर में दिल्ली ने बनाए 65/0 रन।
7 से 16 ओवर का हाल
हरप्रीत बरार ने किया फिलिप साल्ट को आउट।
वार्नर ने जड़ा 23 गेंदों में अर्धशतक।
राहुल चहर ने किया मिचेल मार्श का आउट।
दिल्ली की पारी लड़खड़ाई।
हरप्रीत बरार ने किया रोसौ को आउट।
बरार ने झटका वार्नर का विकेट।
वार्नर हुए 27 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट।
अक्षर पटेल हुए 1 रन बनाकर राहुल चहर का शिकार।
मनीष पांडेय हुए 0 रन बनाकर आउट।
16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 119/7 रन।
17-20 ओवर का हाल
प्रवीण दुबे ने बनाए 17 रन।
हरप्रीत बरार ने झटके 4 विकेट।
नाथन एलिस ने झटके 2 विकेट।
दिल्ली 20 ओवर में बनाई 136/8 रन।
पंजाब ने जीता 31 रनों से मैच।
दिल्ली की पारी में लगे कुल 17 चौके और 2 छक्के।