‘रिकॉर्ड के बेताज बादशाह रोहित….’ रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने गाड़े सफलता के झंडे, बना डाला बड़ा विश्व रिकॉर्ड

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने श्रीलंका को 4 विकेट से हराकर ना सिर्फ तीन मैच की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के एक बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी की। श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट में यह भारत की 95वीं जीत है। किसी भी देश के खिलाफ यह एक टीम द्वारा सबसे अधिक जीत है।

ऑस्ट्रेलिया ने यह कारनामा न्यूजीलैंड के खिलाफ किया है। अगर सीरीज के आखिरी मैच में भारत श्रीलंका को धूल चाटाने में कामयाब रहता है तो वह मेहमान टीम को व्हाइट वॉश करने के साथ इतिहास भी रच देगा। भारत इसी के साथ किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक वनडे मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा।

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक वनडे जीत

भारत से पहले यह विश्व रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था। कंगारुओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 141 मैचों में 95 जीत दर्ज की थी, वहीं 39 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता वनडे जीतकर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 164 मैचों में इतनी जीत दर्ज कर ली है। इस सूची में तीसरे पायदान पर पाकिस्तान है जिसने श्रीलंका के खिलाफ ही 92 मैच जीते हैं।

भारत बनाम श्रीलंका – 95*
ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – 95
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – 92
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – 87
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत – 80

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *