VIDEO- IPL 2023 में अबतक का बेस्ट कैच, बाउंड्री से बाहर गिरते हुए प्रिटोरियस ने फेंकी गेंद, ऋतुराज ने पूरा किया काम

मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग के बीच रोमांचक मुकाबला बीते रविवार को खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई की हालात पहले बल्लेबाजी करते हुए काफी ज्यादा खराब रही। इस टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित रहा। हालांकि, किशन, तिलक वर्मा और टिम डेविड की छोटी-छोटी साझेदारी ने मुंबई के स्कोर को 150के पार पहुंचाया। इसी पारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ड्वेन प्रीटोरियस और ऋतुराज की जोड़ी ने एक कमाल का कैच पकड़ा। इस कैच को जिसने भी देखा वह चौक गया। इसका अंदाजा आप इस वायरल वीडियो को देख कर लगा सकते है।

गायकवाड़-प्रीटोरियस की जोड़ी ने लपका बेहतरीन कैच

मुंबई की लड़खड़ाती पारी को ट्रिस्टन स्टब्स छक्के के जरिए खड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। वह काफी देर से बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में थे लेकिन, गेंद उनका संपर्क बल्ले से ठीक से हो ही नहीं पा रही था। इसी बीच वह हल्के हाथ से एक शॉट खेल बैठे जो सीधे लॉंग ऑन की तरफ खड़े प्रीटोरिय और गायकवाड़ के हाथो में गया। दरअसल, पारी का 16वां ओवर चल रहा था।

इसी बीच गेंद की कमान तेज गेंदबाज सिसांदा मांगला के हाथो में थी। तभी स्टब्स उनकी गेंद पर एक बड़ा शॉट खेल बैठे। इस शॉट को कैच में तब्दील करने के लिए फिल्डर प्रीटोरियस और गायकवाड़ को बहुत मेहनत करनी पड़ी। गेंद सीधे छक्के में जा रही थी। लेकिन उससे पहले ही प्रीटोरियस ने इस गेंद का हवा में बाहर फेंक दिया। तभी दौड़ते हुए गायकवाड़ ने शानदार कैच लिया। इसका अंदाजा आप इस वीडियो को देखकर लगा सकते है।

मुंबई ने बनाए 157 रन
पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका। वहीं ईशान किशन और रोहित शर्मा की विस्फोटक शुरूआत को मुंबई की टीम फायदा नहीं उठा सकी और धीरे-धीरे एक-एक कर आउट होती चली गई। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरो में बल्लेबाजी करते हुए 158 रनो लक्ष्य रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *