मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2023 का महामुकाबला खेला गया। जहां मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स का सामना किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई मुंबई ने 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन का टारगेट सेट किया। जिसको सीएसके ने अजिंक्य रहाणे की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी के दम पर हासिल कर लिया। लिहाजा, टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। ये चेन्नई की इस सीरीज की दूसरी जीत है। जिसकी वजह से टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।
मुंबई इंडियंस की ताबड़तोड़ शुरुआत
रोहित शर्मा और ईशान किशन की जोड़ी ने मुंबई इंडियंस को तेज़ शुरुआत दिलाई। लेकिन रोहित अपनी पारी को ज्यादा लंबा नहीं कर सके। वह 21 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। पावरप्ले में टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए।
ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन हुए फ्लॉप
आईपीएल 2023 के महंगे खिलाड़ी रहें ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और कैमरन ग्रीन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ़ फ्लॉप हुए। 6.4 ओवर में ड्वेन प्रिटोरियस ने ईशान को कैच आउट किया। उन्होंने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद 7.2 ओवर में सूर्या एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। 8.2 ओवर में मुंबई ने कैमरन का विकेट खोया। ग्रीन के नाम 12 रन ही दर्ज हुए। ये तीनों ही विकेट रवींद्र जडेजा ने झटकाई। 9 ओवरों में टीम का स्कोर 76/4।
अरशद ख़ान हुए सस्ते आउट
9.1 ओवर में मिचेल सैंटनर ने अरशद ख़ान को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 4 गेंद में दो रन बना पाए। 10 ओवरों में टीम का स्कोर 84/5।
रवींद्र जडेजा ने ली अपनी चौथी विकेट
13वें ओवर की आखिरी गेंद में तिलक वर्मा को एलबीडब्ल्यू आउट कर रवींद्र जडेजा ने इस मैच का अपना चौथा विकेट हासिल किया। वर्मा ने 18 गेंदों में 22 रन बनाए। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 102/6।
ट्रिस्टन स्टब्स लौटे पवेलियन
सिसांदा मगाला ने ट्रिस्टन स्टब्स को आउट कर मुंबई इंडियंस को सातवां झटका दिया। ड्वेन प्रीटोरियस ने बाउंड्री पर उनका कैच लेने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को संभाल नहीं सके और बाउंड्री के बाहर गिर गए। हालांकि, उन्होंने गेंद अंदर की ओर उछाल दी। जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने उनका अधूरा कैच पकड़ा। स्टब्स ने पांच रन बनाए। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 113/7।
मुंबई इंडियंस ने दिया 158 रन का टारगेट
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने आई मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर खड़ा। इस दौरान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ईशान किशन रहे। उन्होंने 32 रन की पारी खेली।
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुटे रन
पावरप्ले में चेन्नई सुपर किंग्स ने जमकर रन कुटे। लिहाजा, सीएसके ने 6 ओवरों में के नुकसान पर 68 रन बना लिए। इस दौरान ड्वेन कॉनवे का विकेट गिरा। वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे।
अजिंक्य रहाणे का तेजतर्रार अर्धशतक
चेन्नई के लिए अजिंक्य रहाणे ने शानदार पारी खेली। इस बीच उन्होंने इस सीजन का अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 19 गेंदों पर पचास रन बनाए।
मुंबई इंडियंस को मिली बड़ी सफलता
आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को बड़ी सफलता मिली। पीयूष चावला ने सूर्यकुमार यादव के हाथों अजिंक्य रहाणे को आउट करवाया। उन्होंने 27 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। 8 ओवरों में टीम का स्कोर 82/2।
शिवम दुबे की पारी का अंत
26 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेलने के बाद 14.2 ओवर में शिवम दुबे ने भी अपना विकेट गंवा दिया। उन्हें कुमार कार्तिके ने क्लीन बोल्ड किया। 15 ओवरों में टीम का स्कोर 135/3।
चेन्नई सुपर किंग्स की हुई जीत
मुंबई इंडियंस द्वारा दिए गए 158 रन के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने अजिंक्य रहाणे, ऋतुराज गायकवाड और अंबाती रायुडू की पारी के बूते आसानी से हासिल कर लिया। जिसके बाद टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।