बीतें दिनों आईपीएल का सबसे रोमांचक मुकाबला चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम मे खेला गया जिसमे दो टीम सबसे ज्यादा आईपीएल ट्रॉफी जितने वाले टीम आपस मे भिड़ रही थी। इस मैच मे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने थी। जिसमे चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैच को 6 विकेट से अपना नाम कर लिया था। लेकिन इस मैच का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमे खुद धोनी दिख रहे है।
क्या MS Dhoni खुद आए अपना मैच देखने ?
चेन्नई और मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला गए मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर फैंस कुछ अलग ही क्लेम कर रहे है। वायरल वीडियो मे एक एमएस धोनी (MS Dhoni) के जैसे शख्स को देखा जा रहा है जिसमे वो बैठ कर मैच के मोमेंट को इन्जॉय कर रहा है। कुछ फैंस इसको भविष्य का धोनी बता रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है।
क्या है MS Dhoni वाले वीडियो के पीछे की सच्चाई
आईपीएल के मैच के दौरान का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, फैंस इसको देख तरह-तरह की कहानी बना रहे है। कुछ इनको एमएस धोनी (MS Dhoni) का भविष्य का वर्जन बता रहे है। वहीं कोई इसको खुद धोनी कह रहे है। लेकिन इसके पीछे की सच्चाई कुछ और है।
इस वीडियो मे जो शख्स दिख रहा है वो अन्य फैंस की तरह ही एक आम फैन है जो चेन्नई और मुंबई के मैच का लुत्फ उठाने आया है। लेकिन जिस प्रकार उसने अपनी वेशभूषा बना रखी है कि पहली बार दूर से देखने पर हर कोई एक बार के लिए धोखा खा जाए। अब इस वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
Ms Dhoni ?? #IPL2023 #MSDhoni pic.twitter.com/n3gbCaokbT
— ᖴᑌᑎKEY™ (@tejasv_vishnoi) May 8, 2023