आईपीएल 2023 में मुंबई के वानखेडे में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने। चेन्नई की कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत लड़खड़ाती हुई। इसी बीच रविंद्र जडेजा ने आईपीएल 2023 (IPL 2023) का अबतक का सबसे बेहतरीन कैच लपका है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रविंद्र जडेजा ने लपका IPL 2023 का सबसे बेहतरीन कैच
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की पारी लड़खड़ाती हुई दिख रही है। मुंबई ने अपने 5 विकेट मात्र 76 रनों के स्कोर पर ही गवा दिए। इसी बीच चेन्नई के दिग्गज ऑल राउंडर रविंद्र जडेजा ने एक शानदार कैच लपका है। विस्फोटक ऑल राउंडर कैमरून ग्रीन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो खतरनाक नजर आ रहे थे।
लेकिन रविंद्र जडेजा ने उनको अपनी शानदार फील्डिंग से कॉट एंड बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया। जडेजा की फुल लेंथ गेंद को ग्रीन बॉउन्ड्री पार छक्के के लिए खेलना चाहा लेकिन वह गेंद को ऊंचाई नहीं दे पाए गेंद सीधे बोलिंग एंड पर चली गई। जडेजा ने बड़े ही शानदार ढंग से एक हाथ से केमरून ग्रीन का कैच लपक लिया। सोशल मीडिया पर जडेजा के इस कैच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
DRS means DHONI REVIEW SYSTEM !#CSKvsMI #IPL2023 #DhoniReviewSystem#Dhoni pic.twitter.com/Utv16LiK9u
— Jai Shankar (@m24_madmax) April 8, 2023