लखनऊ सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद (LSG vs SRH) के बीच आईपीएल 2023 (IPL 2023) का 10 वां मुकाबला खेला गया जहाँ केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया।
बता दें कि इस मैच (LSG vs SRH) में कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदरबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 16 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए।
वहीं, केएल राहुल काफी समय से आउट ऑफ़ फॉर्म थे लेकिन उन्होंने इस मैच में दमदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
1-6 ओवर : पॉवरप्ले, SRH : 43-1
1.6 ओवर : उनादकट ने अनमोल प्रीत सिंह को गेंद फेंकी और उन्होंने इसे बैकफुट पर घुमाया और ये सीधा छक्का चली गई।
2.2 ओवर : क्रुणाल पांड्या ने मयंक अग्रवाल को गेंद फेंकी और उन्होंने पैडल स्वीप कर चौका जमाया।
2.5 ओवर : क्रुणाल पांड्या ने मयंक अग्रवाल को गेंद फेंकी और इसपर वो आउट हो गए। मयंक इनसाइड आउट खेलना चाहते थे लेकिन कवर पर वो कैच आउट हो गए।
3.6 ओवर : उनादकट ने अनमोलप्रीत सिंह को गेंद फेंकी। गेंद वाइड हो गई।
4.5 ओवर : क्रुणाल पांड्या ने अनमोलप्रीत सिंह को गेंद फेंकी और उन्होंने इसे हलके हाथों से ही मारा था पैरों पर आती लेंथ गेंद को, गेंद चौका की ओर चली गई।
4.6 ओवर : क्रुणाल पांड्या की ख़राब गेंदबाजी और इसपर अनमोलप्रीत सिंह ने स्वीप शॉट खेलकर चौका बटोरा।
5.1 ओवर : यश ठाकुर की गेंद पर राहुल त्रिपाठी ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ वाली गेंद को चौके के लिए भेजा।
5.5 ओवर : यश ठाकुर की गेंद को अनमोलप्रीत सिंह ने चौके के लिए भेजा। छोटी गेंद थी बैक ऑफ लेंथ से पटकी हुई।
7-15 ओवर – मिडिल ओवर – SRH – 83-4
7.5 ओवर : क्रुणाल पांड्या ने अनमोलप्रीत सिंह को गेंद फेंकी। गेंद बैक पैड पर लगकर स्टिक्स पर जा लगी। राहुल से बात करने के बाद अनमोल ने रिव्यू लिया लेकिन रिव्यू में वो आउट पाए गए।
7.6 ओवर : क्रुणाल पांड्या ने कप्तान मारक्रम को गेंद फेंकी। लेंथ और मिडिल-ऑफ की गेंद इस बार पड़कर बाहर निकली थोड़ा सा और ऑफ स्टंप का डंडा निकाल गई।
8.6 ओवर : रवि बिश्नोई ने हैरी ब्रूक को गेंद फेंकी। विकेटकीपर निकोलस पूरन की कोई गलती नहीं और उन्होंने ब्रूक को स्टंप आउट कर दिया।
9.6 ओवर : दीपक हुड्डा ने राहुल त्रिपाठी को गेंद फेंकी। उन्होंने आफ स्टंप की गेंद को फ्रंट फुट पर खेला, जिसपर चौका मिला।
14.6 ओवर : अमित मिश्रा ने राहुल त्रिपाठी को गेंद फेंकी। फुलर लेंथ गेंद थी, जिसपर चौका मिला।
15-20 ओवर – डेथ ओवर – SRH – 121-8
16.5 ओवर : अमित मिश्रा ने राहुल त्रिपाठी को गेंद फेंकी। उन्होंने थर्ड मैन की ओर रिवर्स स्विप खेला और चौका बटोरा।
17.2 ओवर : यश ठाकुर ने राहुल त्रिपाठी को गेंद फेंकी, जिसपर वो कैच आउट हो गए। गेंद स्लो थी, जिसे त्रिपाठी ने थर्ड मैन की ओर दिशा देने की कोशिश थी लेकिन अमित मिश्रा ने डाइव लगाई और शानदार कैच पकड़ा।
17.3 ओवर : यश ठाकुर की गेंद पर अब्दुल समद ने दमदार चौका जमाया। अब्दुल समद डीप स्क्वायर लेग और डीप मिड-विकेट के बीच पुल शॉट खेला।
18.3 ओवर : अमित मिश्रा की गेंद पर सुंदर आउट हुए। हुड्डा ने उनका कैच पकड़ा।
18.4 ओवर : मिश्रा की गेंद पर आदिल रशीद ने चौका बटोरा।
18.6 ओवर : अमित मिश्रा ने आदिल रशीद को दीपक हुड्डा के हाथों कैच आउट करवाया।
19.1 ओवर : उनादकट की गेंद पर उमरान मलिक रन आउट हुए। उनादकट ने समद को गेंद फेंकी थी। दूसरा रन लेने के चक्कर में मलिक आउट हुए।
19.2 ओवर : स्लोअर लेंथ गेंद पर अब्दुल समद ने उनादकट को छक्का जड़ा।
19.5 ओवर : बैक ऑफ़ लेंथ की गेंद पर अब्दुल समद ने उनादकट को छक्का जड़ा।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की पारी
1-6 ओवर : पॉवरप्ले, LSG : 39-1
0.3 ओवर : भुवनेश्वर कुमार ने केएल राहुल को गेंद और इसपर उन्होंने चौका जमाया।
1.1 ओवर : सुंदर की गेंद पर केएल राहुल ने प्यारा सा ड्राइव खेला और चौका बटोरा।
1.5 ओवर : सुंदर ने काइल मेयर्स को गेंद फेंकी। मेयर्स कवर ड्राइव खेल चौका जमा दिया।
2.5 ओवर : फजलहक फारूक ने काइल मेयर्स को गेंद फेंकी। स्लो गेंद को मेयर्स ने चौके के लिए भेज दिया।
3.3 ओवर : मार्करम ने केएल राहुल को गेंद फेंकी, जिसपर उन्होंने फ्लिक का छक्का लगाया।
4.3 ओवर : फजलहक फारूक ने काइल मेयर्स को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट करवाया। मेयर्स डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट हुए।
7-15 ओवर – मिडिल ओवर – LSG –127-5
5.1 ओवर : भुवी की गेंद पर हुड्डा ने सीधा छक्का जमाया।
5.6 ओवर : भुवनेश्वर की गेंद पर हुड्डा आउट हुए। भुवी ने एक हाथ से उनका कैच पकड़ा
6.2 ओवर : आदिल राशिद की गेंद पर केएल राहुल ने चौका जमाया
7.2 ओवर : मारकर्म की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने चौका जमाया।
8.6 ओवर : आदिल राशिद की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने छक्का जमाया।
9.3 ओवर : नटराजन की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने चौका जड़ा।
10.5 ओवर : उमरान मलिक की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने चौका जमाया।
12.1 ओवर : उमरान मलिक की गेंद पर क्रुणाल पांड्या ने चौका जमाया।
12.2 ओवर : उमरान मलिक की गेंद पर क्रुणाल पांड्या पवेलियन लौटे। अनमोलप्रीत सिंह ने उनका विकेट लिया।
12.3 ओवर : स्टोइनिस ने मलिक की गेंद पर चौका जमाया।
13.4 ओवर : फारुखी को स्टोइनिस ने चौका जमाया।
14.1 ओवर : आदिल रशीद ने केएल राहुल को चलता किया। राहुल एलबीडबल्यू आउट हुए।
14.2 ओवर : आदिल रशीद ने रोमारियो शेफर्ड को एलबीडबल्यू आउट किया।
14.3 ओवर : आदिल राशिद की गेंद पर पूरन ने चौका जड़ा।
15. 6 ओवर : नटराजन की गेंद पर पूरन ने छक्का जमाया और टीम को जीत दिलाई।