भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाजों में की जाती है. धोनी को केवल भारतीय क्रिकेट फैंस ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले क्रिकेट फैंस भी बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं. धोनी की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है. भले ही धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं लेकिन आज भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. धोनी आईपीएल 2023 में खेलते हुए नजर आते हैं या इसको लेकर संशय है. लेकिन अब धोनी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है.
हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2023 में धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इस बात की जानकारी चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथन ने दी है. अब तो धोनी के फैंस का रोमांच आईपीएल 2023 में और भी ज्यादा बढ़ जाएगा. धोनी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको हमेशा ही क्रिकेट फैंस खेलते हुए देखना चाहते हैं.
चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा- महेंद्र सिंह धोनी अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की है कि पूर्व भारतीय कप्तान, जो 2008 से 10 से अधिक बार चेन्नई फ्रेंचाइजी का नेतृत्व कर रहे हैं, 2023 आईपीएल सीजन में कप्तान होंगे.
जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल 2022 की शुरुआत होने से कुछ दिन पहले ही धोनी ने सीएसके टीम की कप्तानी छोड़ दी थी और जडेजा को सीएसके का नया कप्तान बनाया गया था. लेकिन कप्तानी के दबाव के चलते जडेजा कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए, जिसके बाद उन्होंने भी सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी और फिर से धोनी को सीएसके का कप्तान बनाया गया.