आईपीएल 2023 (IPL 2023) का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। गुजरात टायटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले टॉस जीत के चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड के 92 रनों की पारी के बदौलत बोर्ड पर 178 रन लगाए। चेन्नई के फैंस को एक बार फिर इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिला 20 ओवर में उन्होंने जोशुआ लिटिल को एक 85 मीटर का छक्का मारा। उसके बाद धोनी का रिएक्शन देख फैंस काफी खुश हुए। सोशल मीडिया पर धोनी का छक्के के बाद का ये रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है।
माही मार रहा है, छक्का जड़के 2019 के धोनी की तरह दिया रिएक्शन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। तीसरे ही ओवर में टीम ने डेवोन कॉनवे के रूप में पहला विकेट खो दिया। उसके बाद टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर संभालते हुए तेजतर्रार पारी खेलना जारी रखा। एक ओर विकेट गिर रहे थे लेकिन एक ओर से गायकवाड रन बना रहे थे। बेन स्टोक्स,मोईन अली, अंबाती रायडू और रविंद्र जडेजा इस मैच में कोई भी बल्लेबाज नहीं चल सका।
ऊपर से ऋतुराज गायकवाड ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई और नीचे से महेंद्र सिंह धोनी ने 7 गेंदों पर 14 रन की पारी खेल के अच्छी फिनिशिंग की। धोनी ने आज अपने फैंस का दिल जीत लिया उन्होंने 2019 वाले धोनी की याद दिला दी। जोशुआ लिटिल के 20वें ओवर की तीसरी गेंद को धोनी ने पुराने वाले धोनी के अंदाज में बाउंड्री के बाहर भेज दिया। छक्के के बाद धोनी के फैंस की खुशी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर छक्के के बाद धोनी के रिएक्शन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
MS DHONI IS BACK LADIES AND GENTLEMAN!!! THE GOAATT#GTvsCSK | #cskvsgthttps://t.co/Ru5rHXtdio
— Sexy Cricket Shots (@sexycricketshot) March 31, 2023