VIDEO- यशस्वी जायसवाल ने निकाली जोफ्रा आर्चर की हेकड़ी, 150 की स्पीड पर छक्का जड़कर गेंद को भेजा स्टेडियम से बाहर, VIDEO हुआ वायरल

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन गजब का नजर आया है। उन्होंने अपने बल्ले से गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की है। इसी बीच 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ हुए मैच में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी का मुजायरा किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली। इसी बीच उन्होंने जोफ्रा आर्चर की नो-बॉल पर गगनचुंबी छक्का जड़ा। जिसके बाद सीधा स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शानदार गगनचुंबी छक्का
दरअसल, दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने के लिए जोफ्रा आर्चर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने यशस्वी जायसवाल को डाली। उन्होंने बल्लेबाज़ को शॉर्टपिच गेंद कराई। जिसपर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की दिशा में शॉट लगाया। बल्ले के बीच में लगकर बॉल सीधा स्टैंड्स पर छह रन के लिए चली गई। वहीं, उनके सिक्स जड़ने के बाद अंपायर ने इसको नो-बॉल करार दे दिया। क्योंकि बॉलिंग करते दौरान जोफ्रा ओवर स्टेप कर बैठे। जिसकी वजह से बैटिंग टीम को छक्के के साथ एक फ्री हिट भी मिला।

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक
यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद ही शानदार प्रदर्शन दिखाया है। उनके बल्ले से खूब रन देखने को मिले हैं। इस सीजन उन्होंने टीम के लिए कई बेहतरीन पारियाँ खेली हैं। वहीं, 30 अप्रैल को उनका सामना मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों से हुआ। मुंबई के अनुभवी गेंदबाज़ों की भी उन्होंने जमकर धुनाई की। इसी बीच उन्होंने एक बेहतरीन शतक + भी जड़ा। उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 124 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले। इसी के साथ बता दें कि जायसवाल इस सीजन अब तक तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *